Pyara Kerketta Foundation

हमलोग

पिछले दो दशकों से झारखंड के देशज और आदिवासी समुदायों के समग्र
सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित .

प्यारा केरकेट्टा

प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन

प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन की स्थापना झारखंड के महान आदिवासी शिक्षाविद, सामाजिक सुधारक, राजनीतिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक आंदोलन के अगुआ प्यारा केरकेट्टा (1903-1973) के नाम पर की गई है। यह सामुदायिक संस्थान प्यारा केरकेट्टा के आदर्शों और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ झारखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक विकास के कार्यों को पूरा करने में लगी हुई है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के जीवन में, विशेष रूप से वंचित लोगों में, नए प्रयोगों और विचारों के जरिए संस्कृति और शिक्षा से संबंधित मुद्दों में सार्थक परिवर्तन लाना है।


उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ती के लिए फाउंडेशन अपनी निम्नांकित इकाईयों के साथ कार्यरत है -

  1. तेलेंगा खड़िया भाषा एवं संस्कृति केन्द्र: फाउंडेशन की यह इकाई झारखंड के आदिवासी भाषाओं और साहित्य के संरक्षण, दस्तावेजीकरण तथा प्रचार-प्रसार का कार्य करती है। इसका मुख्यालय झारखंड-उड़ीसा की सीमा पर स्थित सिमडेगा में है। अधिक जानें ...
  2. झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा: यह झारखंड के लेखकों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों और संस्कृतिकर्मियों का देशव्यापी सामुदायिक संगठन है। अधिक जानें ...
  3. झारखंड महिला आलेखन, संदर्भ व मीडिया वाच केन्द्र: यह झारखंड के महिलाओं, विशेषकर आदिवासी महिलाओं के विभिन्न मुद्दों और उनके अधिकारों के लिए काम करता है। इसके साथ ही यह समाज एवं मीडिया में महिलाओं की छवि का आलोचनात्मक अध्ययन एवं उसका दस्तावेजीकरण करती है। अधिक जानें ...
  4. आधार अल्टरनेटिव मीडिया (आम): फाउंडेशन की यह इकाई स्वतंत्र ढंग से ग्राफिक्स और श्रव्य-दृश्य सामग्री निर्माण करने का काम करती है। अधिक जानें ...  

हमारी टीम

सामूहिक रूप से, हम प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन के सामान्य लक्ष्यों को पाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम पूरी तरह से आदिवासी लोगों की है जिसका हर सदस्य आदिवासी बौद्धिकता और ज्ञान की सशक्त शक्ति में दृढ़ता से विश्वास करता है। हर दिन, हम उन लोगों के बीच के अंतर को पाटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं, जिनके पास ज्ञान के अवसर तक पहुंच है, और जो नहीं करते हैं।

ग्लोरिया सोरेंग

ग्लोरिया सोरेंग

अध्यक्ष

वंदना टेटे

वंदना टेटे

मुख्य कार्यकारी

प्रीति रंजना डुंगडुंग

प्रीति रंजना डुंगडुंग

कोषाध्यक्ष

सुसारी डुंगडुंग

सुसारी डुंगडुंग

कार्यकारी सदस्य

शोभारानी सोरेंग

शोभारानी सोरेंग

कार्यकारी सदस्य

अलीशा टेटे

अलीशा टेटे

कार्यकारी सदस्य

दस्तावेज

हमारा वार्षिक रिपोर्ट आप यहां पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।
प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन वार्षिक रिपोर्ट 2017-18

हमारा वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट आप यहां पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।
प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन ऑडिट रिपोर्ट 2017-18