Pyara Kerketta Foundation

द्वितीय रोज केरकेट्टा सम्मान 2026

नारी सृजनशीलता का मान, स्त्री कथन को सम्मान

Adivasi Woman Literary Award 2022

यह सम्मान क्यों?

जोहार. सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, साहित्यकार, झारखंड आंदोलनकारी और अगुआ रोज़ केरकेट्टा की 86वीं जयंती के अवसर पर उनके अद्वितीय साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अवदानों को स्मरण करते हुए, राष्ट्रीय स्तर पर ‘द्वितीय रोज़ केरकेट्टा सम्मान – 2026’ की घोषणा की जाती है।
इस सम्मान के अंतर्गत भारत की किसी भी लेखिका की एक उत्कृष्ट हिंदी कृति को पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लेखिकाओं की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा उनकी साहित्यिक धारा को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में प्रतिष्ठित करना है।
इस सम्मान के लिए कोई भी भारतीय लेखिका स्वयं आवेदन कर सकती हैं अथवा कोई अन्य व्यक्ति उनकी पुस्तक की अनुशंसा कर सकता है।
आवेदन और अनुशंसा की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी।

Literary Award 2022

नियम एवं शर्तें

1. इस सम्मान के लिए कोई भी भारतीय लेखिका स्वयं आवेदन कर सकती हैं अथवा कोई अन्य व्यक्ति उनकी पुस्तक की अनुशंसा कर सकता है।
2. फॉर्म भरते समय लेखिका की आयु 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
3. प्रस्तावित या अनुशंसित पुस्तक केवल हिंदी भाषा में हो और किसी भी साहित्यिक विधा में स्वीकार्य होगी।
4. पुस्तक की न्यूनतम पृष्ठ संख्या 100 होनी अनिवार्य है।
5. वही पुस्तक पात्र होगी जिसका प्रकाशन 9 अगस्त 2024 से 12 अक्टूबर 2026 के बीच हुआ हो।
6. लेखिका या अनुशंसा करने वाला केवल एक ही पुस्तक की प्रविष्टि कर सकता है।
7. आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी।
8. आवेदन और अनुशंसा केवल गूगल फॉर्म के द्वारा स्वीकार किए जाएंगे लेकिन वह तभी मान्य होगा जब आवेदित या अनुशंसित किताब की तीन प्रतियां भी 20 नवंबर 2026 तक भेज दी गई हों.
9. प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन के ट्रस्टी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं उनके परिवारजन इस सम्मान योजना में किसी भी रूप में भाग नहीं ले सकेंगे।
10. प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन द्वारा गठित ‘रोज केरकेट्टा सम्मान परिषद’ का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। प्रस्तावित योजना में संशोधन का अधिकार परिषद के पास सुरक्षित रहेगा।
11. इस संबंध में कोई भी जानकारी या सवाल सिर्फ ईमेल (rosekerkettaaward@gmail.com) द्वारा ही पूछे जा सकेंगे.

Literary Award 2022

सम्मान स्वरूप

सम्मानित लेखिका को
- मोमेंटो
- शॉल
- प्रशस्ति पत्र
- 25,000 (पच्चीस हजार रुपये) नकद राशि प्रदान की जाएगी.

Literary Award 2022

आवेदन और अनुशंसा गूगल फॉर्म के द्वारा यहां https://forms.gle/J2mxa5Nr2VL6jKWa7 जमा करें.

द्वितीय रोज केरकेट्टा सम्मान 2026 से संबंधित जानकारी और सवाल के लिए मेल करें rosekerkettaaward@gmail.com

आवेदन और अनुशंसा की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है.
चयनित कृति और रचनाकार की घोषणा 27 नवंबर 2026 को की जाएगी.
सम्मान समारोह का आयोजन 7 दिसंबर 2026 को रांची में किया जाएगा.


प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन द्वारा गठित ‘रोज केरकेट्टा सम्मान परिषद’ का निर्णय अंतिम होगा.


स्त्री साहित्य को समृद्ध और आदिवासियत को मजबूत कीजिए