जोहार. सुप्रसिद्ध शिक्षाविद्, साहित्यकार, झारखंड आंदोलनकारी और अगुआ रोज़ केरकेट्टा की 85वीं जयंती के अवसर पर उनके अद्वितीय साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अवदानों को स्मरण करते हुए, राष्ट्रीय स्तर पर ‘प्रथम रोज़ केरकेट्टा सम्मान – 2025’ की घोषणा की जाती है।
इस सम्मान के अंतर्गत भारत की किसी भी आदिवासी लेखिका की एक उत्कृष्ट हिंदी कृति को पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी लेखिकाओं की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा उनकी साहित्यिक धारा को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में प्रतिष्ठित करना है।
इस सम्मान के लिए कोई भी भारतीय आदिवासी लेखिका स्वयं आवेदन कर सकती हैं अथवा कोई अन्य व्यक्ति उनकी पुस्तक की अनुशंसा कर सकता है।
आवेदन और अनुशंसा की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 है। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी।
1. इस सम्मान के लिए कोई भी भारतीय आदिवासी लेखिका स्वयं आवेदन कर सकती हैं अथवा कोई अन्य व्यक्ति उनकी पुस्तक की अनुशंसा कर सकता है। 2. फॉर्म भरते समय लेखिका की आयु 25 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 3. प्रस्तावित या अनुशंसित पुस्तक केवल हिंदी भाषा में हो और किसी भी साहित्यिक विधा में स्वीकार्य होगी। 4. पुस्तक की न्यूनतम पृष्ठ संख्या 100 होनी अनिवार्य है। 5. वही पुस्तक पात्र होगी जिसका प्रकाशन 9 अगस्त 2023 से 20 सितंबर 2025 के बीच हुआ हो। 6. लेखिका या अनुशंसा करने वाला केवल एक ही पुस्तक की प्रविष्टि कर सकता है। 7. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 है। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी। 8. आवेदन और अनुशंसा केवल गूगल फॉर्म के द्वारा स्वीकार किए जाएंगे लेकिन वह तभी मान्य होगा जब आवेदित या अनुशंसित किताब की तीन प्रतियां भी 30 अक्टूबर 2025 तक भेज दी गई हों. 9. प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन के ट्रस्टी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं उनके परिवारजन इस सम्मान योजना में किसी भी रूप में भाग नहीं ले सकेंगे। 10. प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन द्वारा गठित ‘रोज केरकेट्टा सम्मान परिषद’ का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। प्रस्तावित योजना में संशोधन का अधिकार परिषद के पास सुरक्षित रहेगा। 11. इस संबंध में कोई भी जानकारी या सवाल सिर्फ ईमेल (rosekerkettaaward@gmail.com) द्वारा ही पूछे जा सकेंगे.
सम्मानित लेखिका को - मोमेंटो - शॉल - प्रशस्ति पत्र - 25,000 (पच्चीस हजार रुपये) नकद राशि प्रदान की जाएगी.
आवेदन और अनुशंसा गूगल फॉर्म के द्वारा यहां https://forms.gle/22BtLPUQeKNNjw3eA जमा करें.
प्रथम रोज केरकेट्टा सम्मान 2025 से संबंधित जानकारी और सवाल के लिए मेल करें rosekerkettaaward@gmail.comआवेदन और अनुशंसा की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 है.
सम्मान समारोह का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को रांची में किया जाएगा.
प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन द्वारा गठित ‘रोज केरकेट्टा सम्मान परिषद’ का निर्णय अंतिम होगा.